- लखनऊ: आज दिनाँक 19फरवरी को ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कई प्रदेशों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।मीटिंग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एक आर अंसारी जी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश अध्यक्ष के साथ -साथ अन्य पदाधिकारियों के ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। आज की मीटिंग करने का मुख्य उद्देश्य संगठन के राष्ट्रीय वार्षिक अवार्ड समारोह को लेकर की गई क्योंकि सभी को पता है कि राष्ट्रीय वार्षिक अवार्ड समारोह का आयोजन 20 फरवरी को होना था लेकिन कोविड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रोग्राम आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया था, जैसा कि अब अब हालात पहले से काफी बेहतर हैं इसलिए संगठन की ऑनलाइन वर्चुअल मीटिंग बुलाई गई जिसमें प्रोग्राम की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार प्रकट किये ।उसके बाद संगठन के चेयरमैन कोर कमेटी एवं एडवाइजरी बोर्ड श्री डॉक्टर हाजी आई ए एस जमा जी एवं कोर कमेटी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना अनवारुल हक़ सचिव ,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट मेराज अंसारी,आरती राजपूत राष्ट्रीय अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ, मोश्मी भट्टाचार्य राष्ट्रीय प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक ताबिल बेग, राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक गौस गुलाम रसूल खान,राष्ट्रीय प्रभारी यूथ प्रकोष्ठ नौशाद अंसारी ,राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती आर के शोभारानी विस्तार से अपनी बात रखी,उसके बाद संगठन का *राष्ट्रीय वार्षिक अवार्ड समारोह का प्रोग्राम 15 मई को महाराष्ट्र के पुणे शहर में कराने का निर्णय लिया गया।* मीटिंग में शामिल होने वाले अन्य पदाधिकारियों में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री भारत भूषण जैन,राष्ट्रीय सचिव श्री राम,राष्ट्रीय संगठन सचिव मुईन अख्तर खान, राष्ट्रीय संगठन सचिव सय्यद मेराज मियां, राष्ट्रीय अध्यक्ष टीचर्स सेल श्री राम अकबाल बहादुर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ प्रकोष्ठ श्री डॉक्टर प्रियंक शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान श्री गिरधारी वैष्णव,प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र हाजी सय्यद लायक, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र यूथ सेल नावेद शेख, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मुदस्सर शेख,प्रदेश प्रभारी महाराष्ट्र इनाम इकराम गोडेवाला, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्री अनवर खान,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती पंचशीला श्यामकर, प्रदेश अध्यक्ष कर्नाटक श्री हाजी फ़ैज़ अहमद ,प्रदेश उपाध्यक्ष जम्मू कश्मीर श्री बाल कृष्ण शर्मा ,प्रदेश अध्यक्ष केरल श्री जुकेश टी पी, प्रदेश अध्यक्ष आंध्र प्रदेश श्री शेख मुजफ्फर अली,प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्री रविन्द्र पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शोएब फारूक , प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सुनीता डे,इलियास शेख, गणेश च्यवन जिला अध्यक्ष आर टी आई सेल पुणे, मोमिन इरशाद,सिकन्दर शेख,आदि सभी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी सहमति जताई। उसके बाद मीटिंग में लिये गए उपरोक्त सभी निर्णयो पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई।






