पति ने घर पर नहीं मारा चूहा, नाराज पत्नी ने दांत से काट दिया प्राइवेट पार्ट

    1273

    पति के चूहे को नहीं मारने पर पत्‍नी ने अपने पति का पेनिस ही काट द‍िया। खून से लथपथ पति को अब अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पत्‍नी और पति दोनों एक ही घर में अलग-अलग रहते हैं।

    हाइलाइट्स:

    अफ्रीकी देश जांबिया से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है

    महिला ने पति के चूहे को नहीं मारने पर उसके प्राइवेट पार्ट को दांत से काटा

    पत्‍नी मुकूपा की इस हैवानियत के बाद पति बुरी तरह से घायल हो गए हैं

    लुसाका अफ्रीकी देश जांबिया से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जांबिया की महिला ने पति के घर में परेशानी पैदा कर रहे एक चूहे को नहीं मारने पर अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट डाला। पत्‍नी मुकूपा की इस हैवानियत के बाद पति अब्राहम मुसोंदा बुरी तरह से घायल हो गए हैं। अब्राहम को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

    जांबियन ऑब्‍जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक कितवे कस्‍बे में प‍त्‍नी मुकुपा अपने दोस्‍तों के साथ शराब पीने के बाद उसने घर में चूहे को देखा। इससे वह गुस्‍से से भड़क उठी और उसने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट दिया। कोप्‍परबेल्‍ट में डेप्‍युटी पुलिस कमिश्‍नर बोथवेल नमुस्‍वा ने कहा कि पति और पत्‍नी अब अलग चुके हैं। नमुस्‍वा ने कहा कि पति और पत्‍नी एक ही घर में दो अलग-अलग कमरों में रहते हैं।

    मुकुपा ने दावा किया कि चूहा उसके कमरे में आकर परेशान करता था और उसने अब्राहम से कहा कि वह उसे मार दे। अब्राहम ने जब चूहे को मारने से मना कर दिया तो पत्‍नी ने गुस्‍से में आकर दांत से उसका पेनिस ही काट दिया। खून से लथपथ अब्राहम को अस्‍पताल ले जाया गया है और इलाज चल रहा है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला के खिलाफ पुलिस ने कोई ऐक्‍शन लिया या नहीं। उधर, इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here